Vistaar NEWS

UP Home Guard Recruitment: यूपी होमगार्ड भर्ती के PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आज से शुरू, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UP Home Guard Recruitment

यूपी होम गार्ड PST और DV की प्रक्रिया शुरू

Next Phase Starts Today: उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए नया नोटिस जारी किया है. बोर्ड ने अगले चरण की प्रक्रिया के लिए सफल उम्मीदवारों के शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की तिथियों की घोषणा कर दी है.

DV और PST की प्रक्रिया आज से शुरू

जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और PST की प्रक्रिया आज यानी 13 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है, जो 6 अगस्त 2026 तक चलेगी. जो भी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपनी परीक्षा की तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

पुरुष उम्मीदवारों के लिए नियम

महिला उम्मीदवारों के लिए नियम

ये भी पढ़ें-ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा- किस आधार पर लिया फैसला?

UP होम गार्ड परीक्षा में 1.07 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 107,221 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. विभाग इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41,424 पदों को भरने जा रहा है. इसका मतलब है कि अगले चरण की परीक्षा के लिए उपलब्ध सीटों के मुकाबले ढाई गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके बाद होने वाले शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के सफल समापन के आधार पर ही उम्मीदवारों की Final Merit List तैयार की जाएगी.

Exit mobile version