Kanpur Security Guard GST Notice: देश में हर रोज हजारों लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं. बस समय के साथ ठगी करने का तरीका बदलता जा रहा है. इसके अलावा कुछ भी बदलने का नाम नहीं ले रहा है. इसका खामियाजा गरीब से लेकर अमीर हर वर्ग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर का मामला भी कुछ ऐसा ही है. जहां 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले युवक को 3 करोड़ रुपये का जीएसटी भुगतान करने का नोटिस सौंपा गया है. युवक पिछले एक साल से लगातार प्रशासन के चक्कर काट रहा है. इसके बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है.
सिक्योरिटी गार्ड ओमजी शुक्ला के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये के फर्जी कारोबार किया गया है. ओम का कहना है कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी किया करते हैं, जिसका उनको 10 हजार रुपये महीना मिलता है. उसी की मदद से अपना जीवन यापन कर रहे हैं. ऐसे में हम इतना बड़ा कारोबार कैसे कर सकते हैं?
क्या है पूरा मामला?
ओमजी शुक्ला ने बताया कि CGST की तरफ से उनको एक नोटिस मिला था. उस नोटिस में उनके नाम पर 17 करोड़ 48 लाख के कपड़ा कारोबार का नोटिस भेजा गया था. इस कारोबार पर 3 करोड़ 15 लाख रुपये का टैक्स मांगा गया था. पूरा मामला साल 2025 के अगस्त महीने का जब यह नोटिस ओम को मिला था. वह तभी से ही अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं. इसके बाद भी अब तक उन्हें कोई समाधान नहीं मिला है.
कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
एक साल से परेशान ओम ने तंग आकर अब पुलिस कमिश्नर के सामने पहुंच गए. मामले को जानने के बाद कमिश्नर ने तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं. अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि ओमजी के नाम पर करोड़ों रुपये का कारोबार किसने किया. साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि आखिर इतने बड़े कांड को कैसे बिना किसी को पता लगे अंजाम दिया गया है.
कमिश्नर के तत्काल कार्रवाई के आदेश के लिए गार्ड ओम उनका धन्यवाद कर रहे हैं. पीड़ित को उम्मीद है कि जांच के बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा होगा और उसे न्याय मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें:CJP के अभिजीत दीपके होंगे एनडीए में शामिल? रामदास अठावले के ऑफर पर दिया सीधा जवाब
