सपा विधायक कमाल अख्तर का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, सांसद से झगड़ा है इस फैसले की वजह?

Samajwadi Party Kamal Akhtar: उत्तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मुख्य सचेतक पद से कमाल अख्तर ने इस्‍तीफा दे द‍िया है. यही वजह है कि उनकी आने वाली राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
कमाल अख्तर और अख‍िलेश यादव

कमाल अख्तर और अख‍िलेश यादव

Samajwadi Party Kamal Akhtar: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) और कांठ से विधायक कमाल अख्तर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया गया है और इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है.

कमाल अख्तर के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.हाल के दिनों में बिजनौर सांसद रुचि वीरा और कमाल अख्तर के समर्थकों के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं.इसी वजह से उनके इस्तीफे को इन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है.

हालांकि कमाल अख्तर ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस्तीफा पूरी तरह संगठन के निर्णय के तहत दिया गया है और वह पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं. अब देखना होगा कि अखिलेश और खुद अख्तर आने वाले दिनों में क‍िस तरह इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं.

बदलाव पर का कर रही पार्टी

सियासी जानकारों का मानना है कि 2027 के चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी संगठन में बदलाव और नई जिम्मेदारियां तय करने की रणनीति पर काम कर रही है.पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल कर सकती है.ऐसे में कमाल अख्तर का इस्तीफा भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है.

किसे मिलेगी मुख्य सचेतक का पद

हालांकि विपक्षी दल इस घटनाक्रम को सपा की अंदरूनी खींचतान से जोड़ रहे हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन में समय-समय पर बदलाव सामान्य प्रक्रिया है और इसका चुनावी तैयारियों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.

अब सभी की नजर इस बात पर है कि समाजवादी पार्टी मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी किसे सौंपती है. चुनाव से पहले संगठन में आगे और क्या बदलाव किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:12 हजार की नौकरी, 25 लाख का घर… चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के घर पुलिस को क्या-क्या मिला?

ज़रूर पढ़ें