यूपी चुनाव से पहले AI War! अखिलेश ने दिखाया CM योगी का AI Video, भड़की भाजपा

यूपी विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है लेकिन राजनीतिक हलचलें तेज हो चली हैं. भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच एआई वीडियो की जंग जारी है. कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.
up politics

सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय की तस्वीर

UP Politics: अगर आप रील देखना पंसद करते हैं तो हाल-फिलहाल में आपने सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ का एआई वाला वीडियो जरूर देखा होगा. दोनों ही राजनीतिक दलों के बीच एआई वीडियोज को लेकर सियासत तेज हो गई है. पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि वो वीडियो बनाएंगे तो हम भी बनाएंगे. इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि सपा झूठ फैलाने का काम करती है लेकिन इससे छवि खराब नहीं होगी.

बीजेपी बचपना बंद करे-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा ये बचपना बंद करें और बच्चों का खेल न खेले. एआई के खेल में हम भी पीछे नहीं हैं. अब हमें किसी ने वीडियो बनाकर भेजा है. उन्होंने अपने वीडियो के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बने एआई वीडियो को भी स्क्रीन पर चलाकर दिखाया जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

भाजपा का पलटवार

इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सपा लगातार झूठ और दुष्प्रचार के जरिए छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी यह कोशिश कर रही है कि कैसे भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने लिए रोज नया नैरेटिव गढ़ा जाए, झूठ फैलाया जाए. लेकिन झूठ के पाव नहीं होते. ऐसा ही झूठ 2024 के चुनाव में बोला गया था कि संविधान खत्म हो जाएगा. आरक्षण खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:‘हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी…’, न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत, कहा-धर्म सिर्फ पूजा या मजहब नहीं

अखिलेश यादव बोले-सपा को घेरने की कोशिश की तो…

वहीं अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और स्कूलों को बंद किए जाने समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई से वीडियो तैयार करवा कर प्रसारित कर रही है. अखिलेश ने चेतावनी दी कि सरकार ने अगर एआई के जरिए समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश की तो पार्टी इस मोर्चे पर उसे पीछे छोड़ देगी.

ज़रूर पढ़ें