Vistaar NEWS

वाराणसी में बाढ़ का खतरा, पीएम मोदी ने DM को मिला दिया फोन, जानें क्या बात हुई

Prime Minister Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (File Photo)

PM Modi Calls Varanasi DM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को वाराणसी के मेयर और कलेक्टर से बात की है. इस दौरान उन्होंने शहर में बाढ़ से जुड़े हालात का जायजा लिया. कलेक्टर ने पीएम मोदी को राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने उनसे कहा कि वे यह पक्का करें कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो.

दरअसल, इन दिनों भारी बारिश की वजह से वाराणसी में बाढ़ के हालात बन गए हैं. केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, आज सुबह गंगा का जलस्तर वाराणसी में 70.54 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है.

वाराणसी में खतरे का निशान 71.262 मीटर है. वर्तमान में कई स्थानों पर जलस्तर इससे ऊपर चला गया है. सुबह 6 बजे राजघाट गेज स्थल पर दर्ज किए गए जलस्तर में करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही थी. कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच पीएम मोदी ने भी जिलाधिकारी और मेयर से फोन पर बातचीत करते हुए स्थिति का जायजा लिया.

ये भी पढ़ेंः UP की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अजय राय? खुद कर द‍िया ऐलान, सीएम योगी को दे दी चुनौती

बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक्टिव प्रशासन

हालांकि, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन नजर बनाए हुए है. वरिष्ठ अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्यों के लिए नावों और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता कराई गई है. कई जगहों पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शिविर भी तैयार किए गए हैं.

Exit mobile version