Vistaar NEWS

‘दूसरे की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे?’ योगी के मंत्री ने अखिलेश को बताया राहुल गांधी का ‘पिछलग्गू’

Yogi Minister OP Rajbhar Targets Akhilesh

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को बताया राहुल गांधी का पिछलग्गू

Rahul Gandhi Political Follower: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसकी अगुआई राहुल गांधी कर रहे हैं. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं. अखिलेश यादव को लेकर योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने तंज कसते हुए उन्हें पिछलग्गू बताया है. जानें ओपी राजभर ने क्या कहा?

ओपी राजभर ने कहा, दिल्ली में पिछलग्गू बनके घूमने में मजा आ रहा है कि नहीं? ठगबंधन में आपकी असली हैसियत आपके दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों ने सबके सामने दिखा दिया है. ऐसा लग रहा है आपको बराती वाले ट्रैक्टर पर जबरिया ठूंस दिया गया हो. जैसे कि आप दूल्हा के दोस्त के ममेरे भाई के नाराज फूफा जी हों.

करा लिये न घनघोर बेइज्जती?: ओपी राजभर

आपके लोडरवा सब भी सोच रहे होंगे कि हम लोग जिनको ‘अवतारी भैया-जी’ बताते नहीं थकते थे, हमारे वही भइया जी, सबके सामने खुद ही ‘लोडर’ बनके भीड़ में खो जा रहे हैं. कुर्सी की ख्वाहिश पाले दरी बिछाने में लगे हैं. नैया की पतवार बड़के भैया राहुल जी के हाथ में चली गई है. और जाइए, भाग-भाग के दिल्ली. करा लिये न घनघोर बेइज्जती?

‘सत्ताईस में सपा साफ’: मंत्री

आप भी गजब करते हैं! चुनाव यूपी में है और आप दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं. दूसरे की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे महाराज? ये जान लीजिए कि दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों से आपको सिवाय तिरस्कार के कुछ नहीं मिलने वाला. जैसे आप दिल्ली की भीड़ में खो गये, वैसे ही इस बार यूपी में भी विपक्ष की भीड़ में आप कहां होंगे पता नहीं चलेगा. आपके आजकल के लक्षणों से तो यही समझ में आ रहा है कि ‘सत्ताईस में सपा साफ’ होने जा रही है.

ये भी पढ़ेंः महंगी शराब, स्कॉर्पियो और विदेशी सिगरेट…करोड़पति बिजनेसमैन की मौत के बाद सुर्खियों में श्रद्धा दुबे की लग्जरी लाइफस्टाइल

दरअसल, इससे पहले जब दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन हुआ था, तो अखिलेश यादव और डिंपल यादव राहुल गांधी के साथ विपक्ष के मुख्य चेहरे थे, लेकिन इस बार अखिलेश यादव हमेशा राहुल गांधी के पीछे ही नजर आए. जिसको लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

Exit mobile version