महंगी शराब, स्कॉर्पियो और विदेशी सिगरेट…करोड़पति बिजनेसमैन की मौत के बाद सुर्खियों में श्रद्धा दुबे की लग्जरी लाइफस्टाइल
करोड़पति बिजनेसमैन की मौत के बाद लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में आई श्रद्धा दुबे
Influencer Shraddha Luxury Lifestyle: लखनऊ के करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सुर्खियों में हैं. पुलिस के मुताबिक शिवा की मौत के बाद से श्रद्धा फरार चल रही है, जिसकी अंतिम लोकेशन नेपाल में मिली है. पुलिस की जांच में रोज नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं. जांच में सामने आया कि श्रद्धा दुबे और उसकी बहन में पिछले 4 सालों के अंदर काफी बदलाव आया या यूं कहें कि पूरी लाइफस्टाइल ही बदल गई. जब पुलिस ने शिवा की मौत के बाद फ्लैट की तलाशी ली तो हैरान रह गई, क्योंकि फ्लैट से इलेक्ट्रॉनिक एडल्ट टॉय, विदेशी ब्रांड की सिगरेट और शराब की कई महंगी बोतलें मिली हैं. जिसके बाद पुलिस अब हर एंगल से जांच करने में जुटी है.
बता दें, श्रद्धा दुबे अपने पति को तलाक देने के बाद शिवा के साथ ही रिलेशनशिप में रहने लगी थी. सबकुछ ठीक-ठाक चल ही रहा था कि एक दिन अचानक शिवा की मौत हो गई. हालांकि, इस घटना के जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिवा नीचे जमीन पर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. शिवा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिसमें 10 जगह पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं.
4 साल पहले ही आई थी लखनऊ
जानकारी के अनुसार, श्रद्धा दुबे अपने छोटी बहन रश्मि दुबे के साथ 4 साल पहले काम के सिलसिले से लखनऊ आई थी. यहां आने के बाद काम की बजाय अपने संपर्क बढ़ाने शुरू कर दिए. श्रद्धा दुबे के संपर्क में कई बड़े कारोबारी और संपन्न परिवारों के लोग थे. श्रद्धा पहले इन लोगों से दोस्ती करती और बाद में इन पर चोरी का इल्जाम लगाकर फसाने की धमकी देती थी.
लाइफस्टाइल को लेकर उठे सवाल
श्रद्धा की लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए कहां से पैसे आते थे. अब इसकी भी जांच की जा रही है. क्योंकि श्रद्धा के सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर हैं. वे काफी महंगे-महंगे जगहों की है. सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े होटलों में रुकने की फोटो आए दिन पोस्ट करती थी. सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी. जिसे कई बड़े नेता और पुलिस के अधिकारी भी फॉलो करते थे.
ये भी पढ़ेंः बॉडी पर 10 गंभीर चोटें… लखनऊ के करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला?
श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद ही होगा खुलासा
श्रद्धा ने हाल में एक लग्जरी गाड़ी भी खरीदी थी. इसके साथ ही शिवा की मौत के बाद जब फ्लैट में पुलिस पहुंची तो देखा कि कई लग्जरी और महंगे आइटम रखे हुए हैं. हालांकि, पुलिस ने सबको जमा कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही अब श्रद्धा और उससे जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है. श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद ही राज से पर्दा उठ पाएगा.