Vistaar News की पत्रकार Sapna Kumari के निधन पर CM Mohan Yadav ने जताया दुख

सपना कुमारी नीलबड़ से मालवीय नगर स्थित विस्तार न्यूज़ के दफ्तर के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी से निकली थीं. भदभदा चौराहे पर एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो बाइक को टक्कर मार दी. बाइक का संतुलन बिगड़ा और सपना सड़क पर गिर गईं. सीएम ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं.

ज़रूर पढ़ें