किसानों को धान बेचने का अब ज्यादा पैसा मिलेगा!

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य के लाखों किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है. गुरुवार को लिए गए फैसले के अनुसार, अब कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान बोनस राशि दी जाएगी. इसके साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि जिन किसानों की पैदावार 21 क्विंटल या उससे कम होगी, उन्हें भी इस लाभ से बाहर नहीं रखा जाएगा. ऐसे सभी किसानों को योजना की पूरी सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें