Paper Leak पर बड़ा एक्शन! 10 साल जेल और भारी जुर्माना
नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले. छात्रों की लगातार मांग के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं पेपर लीक मामले को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है. सरकार ने पेपर लीक करने वालों के लिए नया नियम लागू किया है, जिसमें कई सालों की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यदि कोई पेपर लीक करता है, तो नए नियमों के तहत क्या सजा मिलेगी.