Hemant Soren सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार?
झारखंड में रांची सहित कई जिलों में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी है. छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षाओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वहीं अब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन छात्रों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं.