Seedhe Mudde Ki Baat : Ayodhya से दीपोत्सव लाइव देखिए…
दीपोत्सव 2026 के मौके पर उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में बहुत ही शानदार कार्यक्रम हो रहा है. सरयू नदी के किनारे से लेकर राम की पैड़ी तक, लाखों दीयों की रोशनी से पूरा शहर चमक उठा है. इस साल लगभग 30 लाख दीये जलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गई है. दिवाली से एक दिन पहले हुए इस खास आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए.



