नए सिलेंडर कब मिलेंगे? Gas Connection
राजधानी भोपाल में पिछले 9 महीने से एलपीजी गैस सिलेंडर न मिलने से लोग बहुत परेशान हो रहे हैं. दूसरे शहर से काम करने आए लोग और विद्यार्थी भोपाल में एलपीजी गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से परेशान नजर आ रहे हैं. बता दें कि जब मिडिल ईस्ट के देशों में जंग चल रहा था, तब प्रदेश सरकार ने नए एलपीजी गैस कनेक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था. ऐसे में अब ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि आखिर भोपाल में नया गैस सिलेंडर कब से मिलेगा.