Vistaar NEWS

ट्रंप-नेतन्याहू में ईरान पर तकरार! फोन कॉल पर तू-तू-मैं-मैं, युद्ध और बातचीत पर अलग-अलग मूड

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू

Iran War Talks Dispute: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्‍यानाहू के बीच ईरान मुद्दे को लेकर हुई फोन बातचीत ने दुनियाभर में हलचल बढ़ा दी है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बातचीत इतनी तनावपूर्ण रही है. यही वजह है कि इस कॉल को लंबी और मुश्‍किल कॉल बताया जा रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल चाहता है कि ईरान पर फिर से सैन्य दबाव बढ़ाया जाए और जरूरत पड़ने पर नए हमले किए जाएं. दूसरी ओर ट्रंप फिलहाल बातचीत और डिप्लोमैटिक रास्ते को मौका देने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं.बताया जा रहा है कि कतर, पाकिस्तान, सऊदी अरब और कुछ अन्य देशों की मदद से अमेरिका-ईरान के बीच एक नए शांति प्रस्ताव पर काम चल रहा है.

बातचीत में क्‍या-क्‍या हुआ?

अमेरिकी पोर्टल एक्सियोस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि बातचीत के बाद नेतन्याहू बेहद नाराज दिखे हैं. यहां तक हा गया कि कॉल के बाद उनका वह गुस्‍से और तनाव में थे. वजह यह बताई जा रही है कि ट्रंप अभी तुरंत युद्ध बढ़ाने के बजाय समझौते की संभावनाएं तलाशना चाहते हैं.

नेतन्याहू ने ट्रंप से क्‍या कहा?

सूत्रों के मुताबिक ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो सैन्य विकल्प अब भी खुले हैं, लेकिन फिलहाल वे ईरान को एक आखिरी मौका देना चाहते हैं. वहीं नेतन्याहू का मानना है कि ईरान पर दबाव कम करना बड़ी गलती हो सकती है और इससे तेहरान को दोबारा ताकत जुटाने का समय मिल जाएगा.

इस पूरी तनातनी ने यह साफ कर दिया है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच रणनीति पूरी तरह एक जैसी नहीं है.दोनों देश सार्वजनिक तौर पर साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अंदरखाने आगे की कार्रवाई को लेकर मतभेद गहराते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह आंख खुली और हो गए बेरोजगार, एआई ने छीनीं 8,000 नौकरियां, जानें मेटा ने क्यों किया बड़े स्तर पर छंटनी

Exit mobile version