सुबह आंख खुली और हो गए बेरोजगार, एआई ने छीनीं 8,000 नौकरियां, जानें मेटा ने क्यों किया बड़े स्तर पर छंटनी

AI Job Loss Meta Layoffs: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि वह ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 10 फीसदी छंटनी करेगी, जिसमें करीब 8,000 लोगों की नौकरी जाएगी.
AI Job Loss Meta Layoffs

मेटा ने अपने 8,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी

Meta Cuts 8000 Employees Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आज के दौरान में जितना फायदेमंद है, उतने ही नुकसान भी हैं. AI की वजह से मेटा ने बड़े स्तर पर छटनी शुरू कर दी है. मेटा ने 20 मई की सुबह 4 बजे अपने करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों को मेल कर नौकरी से बाहर निकाल दिया. मीडिया रिपोर्ट में भी दावा किया जा चुका था कि 20 मई को कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी करेगी. फिलहाल, इस खबर के बाद हड़कंप मच गया. जानें मेटा ने क्यों इतने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छटनी की?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि वह ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 10 फीसदी छंटनी करेगी, जिसमें करीब 8,000 लोगों की नौकरी जाएगी. मेटा ने इसकी शुरुआत सिंगापुर बेस्ड टीम के साथ की है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने तड़के करीब 4 बजे अपने कर्मचारियों को मेल कर जानकारी दी है.

8,000 कर्मचारियों की छटनी

मेटा के अनुसार, कंपनी में 78 हजार कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी का प्लान है कि वह बड़े स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) में इनवेस्टमेंट करेगी. कंपनी इस पर अरबों डॉलर्स की रकम इनवेस्ट करने जा रही है. मेटा के चीफ पीपुल ऑफिसर ने बताया कि कंपनी ने 8 हजार लोगों की छटनी की है, लेकिन कंपनी 7 हजार लोगों को न्यू एआई टीम में डालने जा रही है.

ये भी पढ़ेंः 8 लाख मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल आज, देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, जानें AIOCD की मांगें

मेटा का अब पूरा फोकस एआई पर है. उन्होंने एआई को कंपनी की प्राथमिकता पर ला दिया है. मेटा का मानना है कि एआई के माध्यम से वह गूगल और ओपनएआई जैसी कंपनियों को टक्कर देगी. कंपनी 125 अरब डॉलर से 145 अरब डॉलर तक का इनवेस्टमेंट करने का प्लान बनी रही है. फिलहाल, मेटा की इस छंटनी से दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों के अंदर भी भय पैदा हो गया है.

ज़रूर पढ़ें