‘तुम पूरी तरह से पागल हो चुके हो…’, हिजबुल्लाह पर हमले को लेकर नेतन्याहू से नाराज हुए ट्रंप, फोन पर लगाई फटकार

Donald Trump Benjamin Netanyahu: लेबनान में इजराइली हमलों के बाद ट्रंप ने पीएम नेतन्याहू से फोन पर बात कर नाराज़गी जताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए संयम बरतने की सलाह दी.
Netanyahu And Donald Trump

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump Benjamin Netanyahu: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई फोन पर बातचीत चर्चा का विषय बन गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजराइल की ताजा सैन्य कार्रवाई को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू से कड़ी नाराज़गी जताई है.

मीड‍िया र‍िपोर्ट में बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में इजराइल ने लेबनान में कई हवाई हमले किए, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया. इस पूे घटनाक्रम से अमेरिका भी चिंतित नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू से कहा कि लगातार सैन्य कार्रवाई हालात को और बिगाड़ सकती है तथा क्षेत्र में शांति स्थापित करने की कोशिशों को झटका लग सकता है.

अमेरिका के एक अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, ‘तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो. अगर मैं न होता, तो तुम आज जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. इस समय हर कोई तुमसे नफरत करता है. तुम्हारी इन हरकतों की वजह से आज हर कोई इजरायल से नफरत कर रहा है.’

नेतन्याहू के फैसले से ट्रंप नाराज

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री से संयम बरतने की सलाह दी है. उन्होंने साफ संदेश दिया कि अगर संघर्ष और बढ़ा तो पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता फैल सकती है. खबरों में यह भी दावा किया गया कि ट्रंप ने नेतन्याहू के कुछ फैसलों पर नाराज़गी जताते हुए उन्हें बेहद आक्रामक रुख अपनाने से बचने कहा है.

वहीं इजराइल का कहना है कि उसकी कार्रवाई सुरक्षा कारणों से की जा रही है. इजरायली सरकार का दावा है कि हिज्बुल्लाह की ओर से होने वाले हमलों का जवाब देना जरूरी है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

बातचीत पर पढ़ेगा असर

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखाया है कि अमेरिका और इजराइल भले ही करीबी सहयोगी हों, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य रणनीति को लेकर दोनों देशों के नेताओं के बीच मतभेद भी सामने आ सकते हैं. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में इजराइल-हिज्बुल्लाह तनाव किस दिशा में जाता है और अमेरिका इसमें क्या भूमिका निभाता है.

हमला ऐसे समय में किया गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर बातचीत चल रही है. इस हमले का सीधा असर इस बातचीत पर भी पड़ सकता है. यही वजह है ट्रंप ने इस तरह के एक्‍शन पर नाराजगी जाह‍िर की है.

ये भी पढ़ें: ईरान में सियासी भूचाल! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के इस्तीफे की खबरों से मचा हड़कंप, जान लीज‍िए क्‍या है पूरा मामला

ज़रूर पढ़ें