Vistaar NEWS

‘अगर डील नहीं की तो एक भी भी पावर प्लांट और ब्रिज नहीं बचेगा’, ट्रंप बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा

Donald Trump (File Photo)

डोनाल्ड ट्रंप(File Photo)

Donald Trump Threatens Iran: सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में वार्ता होने वाली है. लेकिन इस बातचीत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर उन्होंने सही डील के तहत बात नहीं मानी तो वह सब तबाह कर देंगे. ट्रंप ने धमकी दी है कि वह ईरान के सभी पावर प्लांट और ब्रिज को खत्म कर देंगे.

‘ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर ईरान पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, ‘ईरान ने कल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोलीबारी की. ये हमारे सीजफायर का पूरी तरीके से उल्लंघन है. इसका लक्ष्य फ्रांसीसी जहाज और यूके का मालवाहक जहाज था. जो कि बिलकुल सही नहीं था. क्या ये सही था? कल हमारे प्रतिनिधि इस्लामाबाद में वार्ता करने जा रहे हैं. ईरान के रिप्रेजेंटिव भी बातचीत के लिए शाम तक पहुंच जाएंगे. ईरान ने अभी घोषणा की है कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने जा रहे हैं, लेकिन ये बड़ी अजीब बात है. क्योंकि अमेरिका ने पहले से ही इसे बंद कर रखा है. वो ऐसा करके अनजाने में हमारी ही मदद कर रहे हैं. इसके बंद होने से ईरान को नुकसान हो रहा है. ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. जबकि अमेरिका को कोई भी नुकसान नहीं है. जबकि कई जहाज अमेरिका, टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर माल लादने के लिए निकल चुके हैं. यह सब आईआरजीसी की मेहरबानी की वजह से हुआ है, जो खुद को बहुत मजबूत दिखाना चाहती है.’

‘अगर बात नहीं मानी तो सब तबाह कर देंगे’

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘हम उन्हें बहुत सही डील का ऑफर कर रहे हैं. मुझे आशा है कि वो इसे स्वीकार करेंगे. लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान का एक भी पावर प्लांट और ब्रिज नहीं छोड़ेंगे. अब और नहीं मिस्टर नाइस! मुझे उम्मीद है कि वो जल्द और तेजी से डील करने के लिए आएंगे. लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी. फिर वो होगा जो पिछले 47 सालों में अमेरिका के किसी और राष्ट्रपति को कर देना चाहिए था. अब ईरान की इस हत्यारी मशीन के अंत का समय आ गया है.’

ये भी पढे़ं: सूरत में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, बेकाबू हालात के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, 3 किमी लंबी लाइन लगी

Exit mobile version