Pakistan-Afghanistan Conflict: तालिबान ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका, डूरंड लाइन पर दो और पोस्टों पर जमाया कब्जा

Pakistan-Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान तनाव के बीच तालिबान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. तालिबान ने डूरंड लाइन पर दो पोस्टों पर कब्जा कर लिया है. 
Pakistan-Afghanistan Conflict

Pakistan-Afghanistan Conflict

Pakistan-Afghanistan Conflict: तालिबान-अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग तेज हो गई है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान तनाव के बीच तालिबान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. तालिबान ने डूरंड लाइन पर दो पोस्टों पर कब्जा कर लिया है. Tolo News की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफ़गानिस्तान की सेनाओं ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक ज़िलों में काल्पनिक डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया है.

नूर खान एयरबेस को किया टारगेट

तालिबान और अफगान सेनाओं ने मिलकर रावलपिंड़ी के नूर खान एयरबेस पर पाकिस्तान के कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाकर हिथियारों से लैस ड्रोन हमले किए. गौरतलब है कि नूर खान एयरबेस उन पाकिस्तानी मिलिट्री साइट्स में से एक था, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने टारगेट किया था.

अफ़गानिस्तान के नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने किया पोस्ट

अफ़गानिस्तान के नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री के ऑफिशियल X अकाउंट के मुताबिक, तालिबान सेनाओं ने क्वेटा में 12th डिवीजन हेडक्वार्टर और खैबर पख्तूनख्वा में दूसरी पाकिस्तानी मिलिट्री जगहों पर ड्रोन हमले किए. मिनिस्ट्री के द्वारा कहा गया है कि “आज, नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री की एयर फोर्स ने पाकिस्तान में ज़रूरी मिलिट्री ठिकानों पर सटीक और कोऑर्डिनेटेड हवाई ऑपरेशन किए. इसमें रावलपिंडी में नूर में नूर खान एयरबेस, क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12th डिवीजन हेडक्वार्टर, खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप और कई दूसरी ज़रूरी पाकिस्तानी मिलिट्री जगहों और कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया.”

ऑपरेशन सिंदूर के समय इसी एयरबेस पर हुआ था हमला

बता दें कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक छोटी मगर भंयकर लड़ाई हुई थी. ये लड़ाई चार दिन तक चली थी. इसके नौ महिने बाद भी पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर रिकंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. अब तालिबान ने हमला कर इस एयरबेस के रिपेयर के काम को और भी खरते में डाल दिया है.

ये भी पढ़ें: क्या है Operation Epic Fury? नेतन्याहू ने बार-बार ट्रंप को कॉल किया…जानिए खामेनेई के खात्मे की पूरी Inside स्टोरी

ज़रूर पढ़ें