UAE से लेकर कुवैत तक…जानिए जंग के बीच में मिडिल ईस्ट के इन देशों से PM मोदी ने बात की

खाड़ी के देशों में बड़ी संख्या में भारत के लोग रहते हैं. जिनकी सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है. पिछले 48 घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE, इजराइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से बात की.
PM Modi (File Photo)

PM मोदी(File Photo)

Iran-Israel War: ईरान और अमेरिका- इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच मिडिल ईस्ट में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है. जहां एक ओर अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दाग रहा है. इस बीच पिछले 48 घंटों में प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी के 8 देशों में बात की है.

इन देशों के नेताओं से बात की

खाड़ी के देशों में बड़ी संख्या में भारत के लोग रहते हैं. जिनकी सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है. पिछले 48 घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE, इजराइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से बात की. प्रधानमंत्री ने इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करके हालात की जानकारी ली.

प्रधानमंत्री मोदी ने इन देशों से बात कर क्या दी प्रतिक्रिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर मिडिल ईस्ट के देशों से बात की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.

कतर

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, ‘मैंने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की. हम कतर के साथ पूरी तरह एकजुट हैं और उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा करते हैं. हमने संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया. मैंने इस चुनौतीपूर्ण समय में कतर में भारतीय समुदाय के प्रति उनके निरंतर समर्थन और स्नेह के लिए भी आभार व्यक्त किया.’

कुवैत

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के शेख सबाह से बात करने के बाद कहा, ‘कुवैत के युवराज महामहिम शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ सार्थक टेलीफोन वार्ता हुई. भारत कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा करता है और इस कठिन घड़ी में वहां के लोगों के साथ खड़ा है.

हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की बहाली में संवाद और कूटनीति के महत्व पर बल दिया. कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कुवैती नेतृत्व के निरंतर समर्थन की सराहना की.’

ये भी पढे़ं: ‘अमेरिकी और इजराइली हमले आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं’, ईरान पर अटैक को लेकर रूस ने किया आगाह!

ज़रूर पढ़ें