‘अमेरिकी और इजराइली हमले आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं’, ईरान पर अटैक को लेकर रूस ने किया आगाह!
ईरान में हुए धमाके की तस्वीर. (File Photo)
Russia On Middle East War: अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बेहद गंभीर स्थिति की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है. इस बीच रूस के बयान ने चिंता बढ़ा दिया है. रूस का बयान बेहद डराने वाला है. ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर इजरायली और अमेरिकी हमले को लेकर रूस की तरफ से कहा गया है कि ये हमले आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं.
बुशहर न्यूक्लियर फैसिलिटी में ऑपरेशन रोकने का ऐलान
रूस की सरकारी न्यूक्लियर कंपनी रोसाटॉम (Rosatom) ने अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले को लेकर बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रोसाटॉम ने कहा कि ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हो रहे हमले आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं. इसके साथ ही रोसाटॉम ने ईरान में बुशहर न्यूक्लियर फैसिलिटी में अपने ऑपरेशन रोकने का ऐलान किया है. रूसी सरकारी कंपनी ने कहा कि ऑपरेशन खत्म करने के कारण साइट से 600 से ज्यादा लोगों को निकालना पड़ रहा है.
रूस ने बनाया था ईरान का बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद शहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर खतरा बढ़ गया है. प्लांट से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है. गनीमत ये रही है कि अभी तक प्लांट पर किसी भी तरह का हमला हुआ है. ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को रूस ने बनाया है. इसके साथ ही यह ईरान का इकलौता ऑपरेशनल न्यूक्लियर पावर प्लांट है.
4 दिन में 787 लोगों की मौत
अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान को अब तक काफी नुकसान हो चुका है. 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों में अब तक 4 दिनों में 787 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दौरान दोनों ने मिलकर ईरान के 153 शहरों को निशाना बनाया है.
वहीं अपने सुप्रीम लीडर खामेनाई की मौत के बाद ईरान की तरफ से पलटवार किया गया है. ईरान ने इजराइल के साथ ही यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, सऊदी अरब और ईराक में अमेरिका के बेस पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं. इस दौरान अमेरिका के भी 3 सैनिक मारे गए हैं और 4 घायल हुए हैं.
ये भी पढे़ं: ईरान-इजरायल जंग के बीच पाकिस्तान में शहबाज-मुनीर के खिलाफ क्यों आगबबूला हुए लोग?