UAE में कर्नाटक के युवक की बेरहमी से हत्या! 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी-बेटा भी लापता

UAE Murder: UAE के शारजाह में कर्नाटक के एल्विन प्रकाश कुंदर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. करीब दो महीने बाद उनका शव कार से बरामद हुआ, जिसे 9 टुकड़ों में काटकर बैग में रखा गया था.
uae

एल्विन प्रकाश कुंदर और उनकी पत्‍नी

UAE Murder Case: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय मूल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पूरा मामला संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर का है. जहां कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंदापुर निवासी एल्विन प्रकाश कुंदर का शव करीब दो महीने बाद एक कार से बरामद हुआ. पुलिस जांच में शव के नौ टुकड़े किए जाने की बात सामने आई है. खबर यह भी है कि एल्‍विन प्रकाश के बेटे और पत्नी के बारे में अब तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. 

एल्विन पिछले करीब 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहे थे. वह अपने परिवार के साथ ही UAE में रहते थे. उनकी पत्नी टीना स्कूल में टीचर हैं, जबकि उनका बेटा 10वीं क्‍लास में पढ़ रहा है. परिवार के मुताबिक, एल्विन से आखिरी बार 20 जुलाई के आसपास संपर्क हुआ था.

एल्‍व‍िन के पर‍िवार ने क्‍या बताया?

एल्विन के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने बताया कि उन्होंने भाई को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. इसके बजाय उनके मोबाइल से एक मैसेज आया कि वह ठीक हैं. परिवार को यह बात ठीक नहीं लगी, क्योंकि एल्विन आमतौर पर इस तरह मैसेज नहीं करते थे. करीब एक हफ्ते बाद भी जब उनसे संपर्क नहीं हुआ. तो शारजाह में रहने वाले उनके एक दोस्त से जानकारी लेने को कहा गया.

भारत लौटने की मिली जानकारी

दोस्त एल्विन के कंपनी द्वारा दिए गए फ्लैट पर पहुंचा. वहां चौकीदार ने बताया कि एल्विन भारत जा चुके हैं. कंपनी के HR विभाग से भी शुरुआत में यही जानकारी मिली. बाद में कंपनी ने पासपोर्ट रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि एल्विन के भारत लौटने का रिकॉर्ड नहीं था. वह UAE में ही थे. इसके बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई.

जांच के दौरान ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार से उनका शव बरामद हुआ. परिवार के मुताबिक, शव को नौ हिस्सों में काटकर दो बैग में रखा गया था. परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उडुपी पुलिस से संपर्क किया गया.

ये भी पढ़ें:Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में खत्म किया 28 साल का सूखा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

ज़रूर पढ़ें