Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है. यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि यूक्रेन की माली हालत काफी खराब है. यही वजह है कि यूक्रेन अब युद्ध का खर्च जुटाने के लिए ऐसा रास्ता तलाश रहा है. लेकिन, यूक्रेन ने खर्च जुटाने के लिए जिस तरह का प्लान बनाया जिसे सुनकर आप भी कहेंगे भाई ये क्या है?
यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री को कानूनी मान्यता देने और उस पर टैक्स लगाने की तैयारी चल रही है. सरकार को उम्मीद है कि इससे हर साल करोड़ों डॉलर की कमाई हो सकती है. इस पैसे से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं. मतलब यह कि वहां की सरकार लोगों को पोर्न दिखाकर रूस के खिलाफ जंग लड़ेगी.
दरअसल, यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट बनाना और रखना फिलहाल क्राइम माना जाता है. जबकि कई देशों में यह काम खुलेआम चल रहा है, जिससे अच्छी खासी कमाई भी हो रही है. इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. इसके बदले वह टैक्स भी दे रहे हैं.
सरकार का क्या है पूरा प्लान
अब यूक्रेनी संसद में इस उलझन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है कि देश में एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री को मंजूरी दी जाए या नहीं. सांसद यारोस्लाव जेलेजन्याक के मुताबिक, अगर इस इंडस्ट्री को कानूनी दर्जा देकर टैक्स लगाया जाता है तो सरकार को सालाना करीब 2.5 करोड़ डॉलर तक का राजस्व मिल सकता है. उनका अनुमान है कि इतनी रकम से करीब 30,000 सैन्य ड्रोन खरीदे जा सकते हैं.
मामला तब और दिलचस्प हो गया जब टैक्स अधिकारियों को OnlyFans की पैरेंट कंपनी से यूक्रेनी क्रिकेटर्स की कमाई से जुड़ी जानकारी मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में करीब 7,900 यूक्रेनियों ने मिलकर 13.1 करोड़ डॉलर कमाए थे. यानी सरकार के सामने एक बड़ा टैक्स बेस मौजूद है.
कई लोग पहले भी कर चुके हैं इस तरह की मांग
एडल्ट कंटेंट क्रिएटर स्वितलाना ड्वोर्निकोवा ने भी इस कानून में बदलाव की मांग की है. उनका तर्क है कि अगर वह सरकार को भारी टैक्स दे रही हैं तो उन्हें अपराधी की तरह क्यों देखा जाए? उन्होंने दावा किया कि वह करीब 9 लाख डॉलर टैक्स दे चुकी हैं. संसद में यह बिल पहली बार जुलाई में पास हो चुका है और अब दूसरी रीडिंग का इंतजार है.
ये भी पढ़ें:‘मोदी की बात तब नहीं मानी! अब पछता रहा यूरोप…’, बेल्जियम PM ने कौन सी गलती बताई?
