ईरान पर हमले के लिए तैयार था अमेरिका, UAE की एक सलाह ने रुकवा दिया एक्शन

US Attack Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है. इसको लेकर तरह-तरह की बातचीत निकलकर सामने आ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में ये कहा था कि वे जल्द ही ईरान पर दोबारा हमला करने का आदेश दे सकते हैं. लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया. […]
डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

US Attack Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है. इसको लेकर तरह-तरह की बातचीत निकलकर सामने आ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में ये कहा था कि वे जल्द ही ईरान पर दोबारा हमला करने का आदेश दे सकते हैं. लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया. इसके पीछे की वजह का खुलासा भी हुआ है.  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले को लेकर 19 मई यानी मंगलवार को फैसला लेने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्‍होंने हमले का फैसला टाल दिया और इसके बजाय उन्‍होंने बातचीत का रास्ता चुना था. ट्रंप ने यह फैसला भी सऊदी और संयुक्त अरब अमीरात के कहने पर लिया है.

किस वजह से लिया गया फैसला

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका ने हमले से पहले सऊदी और यूएई से बातचीत की थी. इसके बाद ही ट्रंप ने हमला न करने का फैसला लिया था. सऊदी और यूएई ने ट्रंप को बताया कि इस मय हज चल रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के कई देशों के मुसलमान सऊदी आए हुए हैं. ऐसे समय में जंग की शुरुआत होती है तो हालात खराब हो जाएंगे. इसके साथ ही लाखों की संख्या में लोग सऊदी में फंस ही फंस जाएंगे.

 सऊदी ने ट्रंप से कहा कि इसके बाद अरब के मुसलमानों में भी वाशिंगटन की खराब छवि बनेगी. यही वजह है कि अगर इस समय हमले को टाला जा सकता है तो टाला जाना चाहिए.

अब बातचीत के से होगा फैसला

अल अरबिया के मुताबिक अमेरिका की कोशिश हज से पहले परमाणु समझौता पूरा करने की है. इसके लिए अमेरिका ने ईरान को एक प्रस्ताव भी भेजा है. इस प्रस्ताव में अस्थाई तौर पर समझौता करने की बात कही गई है. अगर यह सफल होता है तो हज के बाद अमेरिका और ईरान की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी.

हालांकि, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई संवर्धित यूरेनियम को विदेश शिफ्ट करने के लिए तैयार नहीं हैं. मुज्तबा का मानना है कि इस फैसले से ईरान की स्थिति कमजोर होगी. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान क्‍या फैसला लेता है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप-नेतन्याहू में ईरान पर तकरार! फोन कॉल पर तू-तू-मैं-मैं, युद्ध और बातचीत पर अलग-अलग मूड

ज़रूर पढ़ें