US में फ्लाइट के बाद अब बैंकिंग सिस्टम भी ठप, देश के सबसे बड़े बैंक की ऑनलाइन सेवाएं बंद, करोड़ों कस्टमर्स परेशान

USA Banking System Outage: अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक जेपी मॉर्गन चेज (JP Morgan Chase) के ऑनलाइन सिस्टम में दिक्कतें आने ने पूरे देश में बैंकिंग सिस्टम और ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं. इस असर बैंक ऑफ अमेरिका, यूएस बैंक, वेल्स फॉर्गो और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म जेले (Zelle) की सर्विस पर असर दिखा
usa banking system outage

अमेरिका में बैंकिंग सिस्टम ठप

USA Banking System Outage: अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक जेपी मॉर्गन चेज (JP Morgan Chase) के ऑनलाइन सिस्टम में दिक्कतें आने ने पूरे देश में बैंकिंग सिस्टम और ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं. इस असर बैंक ऑफ अमेरिका, यूएस बैंक, वेल्स फॉर्गो और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म जेले (Zelle) की सर्विस पर असर दिखा. इससे ग्राहकों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसमें अकाउंट एक्सेस करना और ऑनलाइन लेन-देन समेत दूसरी सेवाएं शामिल हैं.

जेपी मॉर्गन जेस के सिस्टम में क्या दिक्कत आई?

जेपी मॉर्गन चेज बैंक के आंतरिक हार्डवेयर सिस्टम में खराबी आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक ऑन प्रेमिस हार्डवेयर सिस्टम में ‘बग’ (सिस्टम को चलाने वाले सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी) आ गया. इससे ट्रांजेक्शन को प्रोसेस करने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है. बैंकिंग ऐप बहुत देरी से खुल रहे हैं. इसके साथ ही बैलेंस चेक करने, ऑनलाइन पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

अपडेट जारी है….

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें