CM साय के साथ होली मनाने पहुंचे लोग, जमकर लगाया रंग-गुलाल
CM साय ने खेली होली
Holi: देश भर में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है. हाथों में गुलाल और पिचकारी लेकर लोग रंगों का त्योहार मना रहे हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर स्थित अपने आवास पर होली मनाई. उन्होंने लोगों के साथ रंग-गुलाल खेला. इस मौके पर CM साय का आशीर्वाद लेने और त्योहार मनाने के लिए कई लोग भी उनके आवास पहुंचे.
CM साय ने खेली होली
CM विष्णु देव साय जशपुर जिला स्थित बगिया पर अपने निज निवास पर होली का त्योहार मना रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री साय के साथ होली मनाने के लिए जिले भर से लोग पहुंचे. CM साय न लोगों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी.
CM विष्णु देव साय होली के मौके पर पूरे परिवार के साथ टाटीडांड़ जाएंगे. वहां होली के मौके पर गुरुदेव स्व धनपति पंडा के आश्रम में आशीर्वाद लेंगे.
BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने खेली होली
होली के पर्व पर छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली.
CM साय ने दी होली की शुभकामनाएं
CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-‘रंगों और उल्लास के महापर्व होली की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. होली हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है. यह त्योहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं. यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश भी देता है. इस पावन अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम का संचार हो, यही कामना है.’