Budget 2026: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेट क्रिएटर लैब, क्रिएटर्स की होगी बल्ले-बल्ले!

Budget 2026: बजट 2026 कंटेट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण ने घोषणा की कि कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोले जाएंगे. साथ ही कई नए सेटअप भी लगाए जाएंगे.
budget_2026_content_creators

कंटेट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. बजट 2026 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एजुकेशन सेक्टर के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. इस दौरान उन्होंने Youtube समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेट बनाने वाले क्रिएटर्स और गेमिंग-एनिमेशन को लेकर बड़ी घोषणा की है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेट क्रिएटर लैब खोला जाएगा.

स्कूल-कॉलेजों में खोला जाएगा कंटेट क्रिएटर लैब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस किया. उन्होंने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को ‘विकसित भारत’ का सबसे बड़ा इंजन बताया. साथ ही कंटेट क्रिएशन को लेकर बात करते हुए घोषणा की कि देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में गेमिंग और एनिमेशन सिखाने के लिए खास कंटेट क्रिएटर लैब बनाई जाएंगी. इसके अलावा डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स सिखाने के लिए 5 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे. यहां पर पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए नए सेट अप और कंपनियों में काम करने का मौका भी मिलेगा.

कंटेट क्रिएटर्स के लिए क्या घोषणा हुई?

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) के लिए खास ‘कंटेंट क्रिएटर लैब्स’ बनाने का ऐलान किया.
  • नए क्रिएटर्स को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में ‘कंटेंट क्रिएटर लैब्स’ खोले जाएंगे.
  • स्कूल-कॉलेजों में इन लैब्स के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्‍नोलॉजीस, मुंबई को समर्थन देने के लिए प्रस्‍ताव है.
  • बेहतर इंटरनेट और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी इस बजट में बड़ी घोषणा की गई है. केंद्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का बजट रखा है, जिससे देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें- बजट 2026 में महिलाओं के लिए नई स्कीम, अपने कारोबार के लिए सी-मार्ट योजना से मिलेगा कम ब्याज पर लोन

गेमिंग स्टार्टअप के लिए फंड का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में गेमिंग सेक्टर को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि गेमिंग स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों की मदद के लिए 10,000 करोड़ रुपए का फंड बनाया गया है.

इसके अलावा भारतीय सरकार स्वदेशी यानी भारतीय चिप्स और टेक्नोलॉजी बनाने पर जोर दे रही है. इससे देश में गेमिंग हार्डवेयर सस्ता होगा.

ज़रूर पढ़ें