Budget 2026 के ये 5 फैसले बचाएंगे आपका पैसा, जानें डिटेल
Budget 2026: वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है. इस बजट में 5 ऐसे बड़े फैसले लिए गए हैं, जो आपका पैसा बचाएंगे. जानिए उनके बारे में-
बजट 2026
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है. इस बजट में देश की महिलाओं, किसानों, छात्रों, बुजुर्गों और आम जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. इसके अलावा 5 ऐसे फैसले लिए हैं, जो आपका पैसा बचाएंगे. जानिए उन फैसलों के बारे में-
कौन से 5 फैसलों से बचेंगे पैसे?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में मिडिल क्लास को राहत देते हुए कई अहम फैसले लिए हैं.
सस्ती हुई दवाई
- इनमें सबसे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र शामिल है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 17 कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया. इसके अलावा 7 और दुर्लभ बीमारियों की दवाई और विशेष भोजन को भी ड्यूटी-फ्री करने की घोषणा की.
विदेश यात्रा में बचत
- विदेश यात्रा करने वालों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ऑनलाइन और मोबाइल ऐप के जरिए कस्टम डिक्लेरेशन और ड्यूटी पेमेंट की सुविधा दी जाएगी. इससे एयरपोर्ट पर लगने वाला समय कम हो जाएगा. साथ ही पर्सनल इंपोर्ट्स और गिफ्ट्स पर एक समान कस्टम ड्यूटी लागू किया गया है. वहीं, जो विदेश से स्थायी रूप से लौटने वालों के लिए घरेलू सामान लाने की ड्यूटी-फ्री सीमा बढ़ा दी गई है.
विदेश में पढ़ने के लिए होगी आसानी
- जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए भी राहत भरी खबर है. लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत शिक्षा और मेडिकल खर्चों के लिए भेजी जाने वाली राशि पर अब तक TCS 5% लगता था. इस बजट में इसे घटाकर 2% कर दिया गया है.
छोटे करदाताओं को राहत
- बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छोटे करदाताओं को बड़ी राहत दी है. अब डिविडेंड और ब्याज पर TDS से राहत के लिए Form 15G/15H एक ही विंडो से जमा किया जा सकेगा. वहीं, छोटे करदाताओं के लिए लोअर या निल TDS सर्टिफिकेट पाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड होगी. साथ ही रिवाइज्ड रिटर्न भरने की समय-सीमा 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है.
विदेश घूमना हुआ सस्ता
- इस बजट में आम आदमी का विदेश घूमना हुआ सस्ता हो गया है. अब विदेश यात्रा करने पर ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS 2% लगेगा. अब तक यह 5% और कुछ मामलों में 20% तक था.