‘नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, उनके लिए 9 मर्डर कराए…’, अनंत सिंह ने पहली बार बोला खुला हमला

MLC election Anant Singh Statement: अनंत सिंह ने बयान दिया कि नीतीश कुमार के लिए उन्‍होंने 9 लोगों का मर्डर किया है. इसके अलावा भी कई और बलिदान द‍िए हैं.
nitish and anant

नीतीश कुमार और अनंत स‍िंह

Anant Singh Statement: बिहार में व‍िधान परिषद के चुनावों से पहले सियासी पारा हाई है. जेडीयू विधायक अनंत सिंह अलग ही रुख अख्‍त‍ियार किए हुए हैं. बीते दिन उन्‍होंने निशांत कुमार के प्रचार पर भी आपत्ति जताई. इन सब के बीच अब पहली बार अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है. उन्‍होंने यह तक कहा कि मैंने नीतीश के लिए कई बलिदान द‍िए हैं. उनके कहने पर दो लोगों का मर्डर किया और उनके घर गिराए हैं. उनके इस बयान के बाद अब सियासी गलियारों में नई चर्चाएं तेज हो चली हैं. जिसमें कहा जा रहा है कि अनंत सिंह ने अब जेडीयू ये बगावत की तैयारी कर ली है. 

पार्टी से अनबन की चर्चाओं के बीच अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पार्टी उनके साथ है या नहीं, लेकिन वह जदयू को अपनी पार्टी मानते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के लिए जितनी कुर्बानी उन्होंने दी है, उतनी किसी दूसरे नेता ने नहीं दी.

अनंत सिंह ने अपने बयान में कहा कि उन्हें न मरने का गम है और न जीने की खुशी, लेकिन वह पार्टी को अपना मानते हैं. पार्टी उनके बारे में क्या सोचती है, यह उसका फैसला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए काफी कुछ किया है और उनकी कुर्बानियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले अनंत सिंह?

जदयू विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय नीतीश कुमार कुछ नहीं थे. इधर-उधर घूमते रहते थे. अनंत सिंह ने दावा किया कि वह उस दौर में नीतीश कुमार के साथ खड़े थे और उनके लिए काफी कुछ किया.

अपने बयान में अनंत सिंह ने नौ लोगों की हत्या कराने का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि उस समय उन्होंने नीतीश कुमार को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगली सुबह तक उनका घर नहीं बचेगा. विधायक के मुताबिक, अगले दिन पुलिस बल ने फायरिंग की और उनका घर तोड़ दिया गया.

विधान परिषद के चुनावों को लेकर पार्टी में अनबन

अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच व‍िधान परिषद के चुनावों को लेकर अनबन चल रही है. अनंत सिंह जन सुराज उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं. तो वहीं नीतीश के बेटे ने जेडीयू उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन किया. इसी बात को लेकर अनंत नाराज चल रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि निशांत को नहीं आना चाहिए था. यह छोटा चुनाव है.

ये भी पढ़ें:दिवाली तक दिल्ली में धरना और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, SC का आदेश से इनकार

ज़रूर पढ़ें