‘पुलिस गोली न चलाए तो क्या गोली खाए? जो जिस भाषा…’, सीएम योगी की अपराधियों को दो टूक
सीएम योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित फार्मा कान्क्लेव के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की नीति को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उस भाषा में समझाया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि यूपी में अपराध और अपराधियों के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है. सीएम योगी का यह बयान भी उस दौरान आया. जब हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में हो रहे हाफ एनकाउंटर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे. यहां पढ़ें सीएम योगी ने क्या कहा?
यूपी में कई बड़े अपराधियों और बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों का पुलिस से मुठभेड़ की घटना सामने आना आम बात है. इस पर लोग सवाल भी खड़ा कर रहे हैं. मंगलवार को सीएम योगी ने भी इन सवालों के बीच मुठभेड़ की कार्रवाइयों पर जवाब देते हुए साफ कहा कि यूपी में अपराध और अपराधियों के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है. अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाता है तो पुलिस भी उसका मुंहतोड़ जवाब देगी.
"पुलिस गोली ना मारे तो क्या गोली खाए?", सीएम योगी बोले- हमने इसलिए पिस्तौल दी है कि पुलिस अपराधी का मुकाबला करे
— Vistaar News (@VistaarNews) February 3, 2026
#UttarPradesh #UPPolice #YogiAdityanath pic.twitter.com/2kiEl4IRyZ
कानून सभी के लिए बराबर
सीएम ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है. किसी को भी गलत करने का अधिकार नहीं है और न ही कोई अपना और पराया है. अगर कोई यह मान रहा है कि हम गलत करेंगे तो कुछ नहीं होने वाला है वह गलतफहमी में है. सभी के ऊपर कठोर कानून लागू होगा, जो किसी माफिया पर लागू होता है. हमारी सरकार ने हमेशा प्रयास किया है कि कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई हो, लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई अपराधी कानून से भयभीत नहीं है, तो उसको उसी भाषा में जवाब मिलेगा. यह तात्कालिक परिस्थिति की मांग है.
ये भी पढ़ेंः बिहार में बनेंगे 5 एक्सप्रेसवे, मखाना बोर्ड का भी ऐलान, पढ़ें नीतीश के पिटारे में और क्या-क्या
पुलिस गोली न चलाए तो क्या गोली खाए?
पुलिस मुठभेड़ के सवालों पर सीएम योगी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि अगर पुलिस गोली न चलाए तो क्या गोली खाए? अगर अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो पुलिस को भी पिस्तौल इसीलिए दिया गया है कि वह उसका डटकर सामना करे और उसको उसी भाषा में समझाए. पुलिस को तो प्रशिक्षण भी दिया जाता है. सीएम योगी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब पुलिस ने अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया. तब से यूपी के अंदर बड़े से बड़े त्योहार शांति से संपन्न हो रहे हैं.