CG News: छत्तीसगढ़ में 5 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, विभाग ने जारी किया आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 5,000 पदों पर नवीन भर्ती की मंजूरी दे दी है. विभाग ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है.
5,000 teachers will be recruited in Chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ में होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान कर दी है और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. इससे पहले राज्य सरकार ने 4,708 पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी, जिसे अब बढ़ाकर 5,000 कर दिया गया है.

292 नए सहायक शिक्षकों के पदों का किया सृजन

राज्य सरकार के निर्देश और विभागीय प्रस्ताव के तहत 292 नए सहायक शिक्षक पदों का सृजन किया गया है. इन अतिरिक्त पदों को शामिल करने के बाद सभी 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. इस संबंध में लोकशिक्षण संचालनालय के संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके.

शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्‍यर्थियों को मिली राहत

शिक्षा विभाग के इस निर्णय से प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. वहीं, काफी समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को भी इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं.

ये भी पढे़ं-  मरीजों के लिए राहत की खबर, अब प्राइवेट अस्पतालों की फार्मेसी से दवा खरीदना जरूरी नहीं, बोर्ड भी लगाना होगा

ज़रूर पढ़ें