CG News: छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी तक होगी धान की खरीदी, सीएम विष्णु देव साय के निर्देश के बाद बढ़ाई तारीख
धान खरीदी केंद्र
CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत की खबर है. राज्य सरकार ने धान खरीदी की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाते हुए अब 5 फरवरी कर दिया है. पहले यह तिथि 31 जनवरी तय की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद इसमें विस्तार किया गया है. सरकार के इस फैसले से वे किसान लाभान्वित होंगे, जिनका धान तय समय सीमा में किसी कारणवश नहीं खरीदा जा सका था.
सीएम ने बढ़ाए दो दिन
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में विशेष रूप से दो दिनों के लिए दोबारा धान खरीदी की व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान केवल उन्हीं किसानों से धान खरीदा जाएगा, जो पहले किसी वजह से वंचित रह गए थे. समीक्षा बैठक के दौरान यह सामने आया कि कुछ किसानों के टोकन तो कट गए थे, लेकिन वे धान नहीं बेच पाए, वहीं कुछ किसानों का पंजीयन ही नहीं हो सका था. ऐसे सभी किसानों का चिन्हांकन कर लिया गया है और उन्हें अब अपनी उपज बेचने का अवसर दिया जाएगा.
किसानों को नुकासान से बचाना है – सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसी भी किसान को नुकसान से बचाना है और सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा. वहीं कवासी लखमा की जमानत को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमानत मिलना और अंतिम निर्णय होना दो अलग बातें हैं, अभी मामले में फैसला शेष है. इसके अलावा उन्होंने वॉलीबॉल टूर्नामेंट को लेकर कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से 16 टीमें इसमें भाग ले रही हैं, प्रतियोगिता 8 फरवरी तक चलेगी और सभी खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत है.
ये भी पढे़ं- दुर्ग में म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, साइबर ठगी करने वाले 16 आरोपी गिरफ्तार