रायपुरः नितिन मोटवानी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा पैनल चलाने का आरोप

रायपुर. ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट jmdbet777.com के पैनल का संचालन करने के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को गिरफ्तार किया है.
Crime News Breaking

क्राइम न्यूज

रायपुर. ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट jmdbet777.com के पैनल का संचालन करने के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है.

पुलिस के अनुसार, गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने के मामले में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. उस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, दो महिंद्रा थार कार और एक नेक्सा एक्सएल-6 कार जब्त की थी. जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 92 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई थी.

इस मामले में ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट jmdbet777.com की आईडी लेकर पैनल संचालित करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी घटना के बाद से फरार था. पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी.

इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी की रायपुर में मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के पैनल का संचालन करने की बात स्वीकार की.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मामले से संबंधित दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. आरोपी नितिन मोटवानी, पिता बीजू मोटवानी, रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित पाल्म बैलाजियो का निवासी है.

मामला गंज थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत दर्ज है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः रायपुरः सैलून में एमडीएमए ड्रग्स, किन्नर समेत तीन गिरफ्तार… लाखों की ड्रग्स जब्त

ज़रूर पढ़ें