T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल? जानिए कहां और किससे होंगे मुकाबले
टीम इंडिया
Team India T20 World Cup Matches: क्रिकेट लवर तैयार हो जाइए, क्योंकि T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन शेष हैं और 7 फरवरी से क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है. पिछले बार की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम पिछले दो वर्षों में काफी बदलावों से गुजरी है, जिससे मौजूदा स्क्वाड पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है. अपने घरेलू मैदानों पर खेलने के फायदे और खिलाड़ियों की शानदार लय के कारण टीम इंडिया एक बार फिर खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है. ऐसे में टूर्नामेंट की नजदीकी को देखते हुए इसके पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
टीम इंडिया का मुकाबला किन टीमों के साथ होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान, यूएसए (USA), नामीबिया और नीदरलैंड जैसी टीमों से होगा. भारत के ग्रुप चरण के मुकाबले अहमदाबाद, दिल्ली, कोलंबो और मुंबई जैसे शहरों में होंगे. सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की करने के लिए भारतीय टीम को अपने ग्रुप की अंक तालिका में टॉप दो स्थानों में शामिल होना अनिवार्य होगा. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुश्किल काम नहीं लग रहा है.
कब-कहां और किसके साथ होगा मैच?
- 7 फरवरी 2026 भारत vs USA मुंबई में.
- 12 फरवरी 2026 भारत vs नामीबिया दिल्ली में.
- 15 फरवरी 2026 भारत vs पाकिस्तान कोलंबो में.
- 18 फरवरी 2026 भारत vs नीदरलैंड अहमदाबाद मे.
15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि पाकिस्तान की टीम ने भारत के साथ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है.
ये भी पढ़ें-रोहित-कोहली को 2027 वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए? MS Dhoni का जवाब हो गया वायरल
टीम इंडिया पूरी तरह तैयार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया पूरी मजबूती के साथ खिताब की रक्षा करने के लिए तैयार है. हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ हुए मुकाबले में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी रनों की बारिश कर यह साबित कर दिया है कि टीम इंडिया टी20 में विरोधी टीमों को ध्वस्त करने के लिए तैयार है. हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने की वजह से उनके खेलने को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है.
इंडिया टीम में कौन-कौन शामिल?
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.