Naxal Encounter: गढ़चिरौली में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
नक्सली मुठभेड़
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमा गढ़चिरौली के जंगलों में पिछले 24 घंटे से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. गोलीबारी में एक C-60 पुलिस कमांडो भी शहीद हुआ है, जबकि दूसरा घायल है. यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-गढ़चिरौली सीमा पर, फोडेवाड़ा गांव से 05 किलोमीटर दूर गुरुवार से चल रही थी.
गढ़चिरौली में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
शहीद जवान दीपक चिन्ना मडावी सी-60 कमांडो इकाई से जुड़े रहे. जंगल में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और माओवादी स्मारक भी खोजे हैं. दीपक चिन्ना मडावी की उम्र 38 साल थी. जो अभी अहेरी में रहते हैं और मूल रूप से मंडरा, दमरांचा, तालुका अहेरी के रहने वाले थे, ऑपरेशन के दौरान लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.
एक और जवान घायल
एक और जवान, जोगा मडावी, किश्तयापल्ली के रहने वाले, ऑपरेशन के दौरान रात में गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें भी हेलीकॉप्टर से निकालकर भामरागढ़ लाया गया है. उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें जल्द ही हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली लाया जाएगा.
इनामी नक्सली उधम सिंह हुआ था ढेर
एक दिन पहले बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में दक्षिण बस्तर डिवीजन DVCM उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर DRG बीजापुर एवं कोबरा की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी. अभियान के दौरान दिनांक 05/02/2026 के प्रात: 07.00 बजे से सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग जारी रही. मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह (Reward 08.00 Lakhs) शव बरामद हुआ है.
ये भी पढ़ें- CG News: पति और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का झुठा केस दर्ज करवाना मानसिक क्रूरता – हाई कोर्ट
मुठभेड़ स्थल पर सर्च के दौरान 01 नग-AK 47 Rifles सहित विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं.