IND vs USA T20 World Cup: अमेरिका के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? जानिए अभिषेक के साथ कौन करेगा ओपन
भारत बनाम अमेरिका
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. टीम इंडिया भी आज अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अमेरिका के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है. साथ ही ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है.
USA के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?
सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जिसकी वजह से वह अमेरिका के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. जानकारी के मुताबिक, बुमराह को वायरल फीवर है, जिसकी वजह से टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देने का फैसला लिया है. बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चोटिल हर्षित राणा OUT, सिराज की सरप्राइज एंट्री… टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव
अभिषेक के साथ कौन करेगा ओपन?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी, लेकिन हर मैच में संजू फ्लॉप साबित हुए. लगातार मौके मिलने के बावजूद वह किसी भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं. वहीं इस सीरीज में ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं. इस सीरीज में उन्होंने एक शतक भी जड़ा है. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की थी. माना जा रहा है कि अमेरिका के खिलाफ भी अभिषेक और ईशान ही ओपन करेंगे.
अमेरिका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम् दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह