Raipur: कावेरी इंडस्ट्रीज ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, 5 KM तक आसमान में काला धुआं

Raipur News: रायपुर के भानपुरी इलाका स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयानक है कि 5 किलोमीटर तक आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया है.
raipur_massive_fire

ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया है. औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी स्थित कावेरी इंडस्ट्री की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. यह आग इतनी भयानक है कि काले धुएं का गुबार 5 किलोमीटर का आसमान में नजर आया. दोपहर के समय अचानक फैक्ट्री में आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया.

ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग

जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी की दोपहर अचानक फैक्ट्री से आग की लपटे उठती हुई नजर आईं. अचानक आसमान में काले-काले धुएं का गुबार उठने लगा. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर से ब्लास्ट की आवाज भी सुनाई दी. फैक्ट्री में ऑयल, डामर, केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची.

तुरंत खाली कराई गई फैक्ट्री

फैक्ट्री में आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत फैक्ट्री खाली करवाई. गनीमत रही कि इस घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई.

ये भी पढ़ें- गढ़चिरौली एनकाउंटर में अब तक 7 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का कमांडर प्रभाकर भी मारा गया

ज़रूर पढ़ें