CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ जारी

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ PSC भर्ती घोटाले में ED ने 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ED कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ कर रही है. ED का दावा है कि विकास चंद्राकर ने PSC की तैयारी कर रहे दो दर्जन युवाओं को उत्कर्ष से मिलाया था. प्रति व्यक्ति 50-60 लाख रुपए में चयन का सौदा हुआ.
cgpsc

cgpsc

CGPSC Scam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में हुए सीजीपीएससी भर्ती घोटाले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. गड़बड़ी मामले में ED ने 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. फिलहाल कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर से ED की पूछताछ चल रही है. ईडी ने मामले से संबंधित 16 से ज्यादा लोगों को नोटिस देकर तलब किया है. इनमें से कुछ प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल हैं. पूछताछ में ज्यादा अभ्यर्थी ही शामिल हैं.

प्रति अभ्यर्थी 50-60 लाख में सौदा

ED का दावा है कि विकास चंद्राकर ने PSC की तैयारी कर रहे करीब दो दर्जन युवाओं को उत्कर्ष चंद्राकर से मिलवाया था. ED के मुताबिक नौकरी लगवाने के लिए हर अभ्यर्थी से 50 से 60 लाख रुपए मांगे गए थे. ईडी के मुताबिक, डॉ. विकास अपनी बहन का सिलेक्शन कराने की कोशिश कर रहा था. डॉक्टर के रिश्तेदार अंकित ने उसकी मुलाकात अनिल चंद्राकर से करवाई.

इसके बाद उसके रिश्तेदार अंकित ने उसकी मुलाकात अनिल चंद्राकर से कराई. अनिल उसे उत्कर्ष के पास ले गया. उत्कर्ष ने खुद को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी का रिश्तेदार और तत्कालीन ओएसडी चेतन बोरघरिया का करीबी बताया. सिलेक्शन कराने का दावा करते हुए प्रति अभ्यर्थी 50 से 60 लाख रुपए मांगे. इसके बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे कई युवाओं को संपर्क कर उन्हें उत्कर्ष से मिलाया.

3 करोड़ रुपए वसूली का दावा

ED के अनुसार 7 अभ्यर्थियों से करीब 3 करोड़ रुपए वसूले गए हैं. सुषमा अग्रवाल ने भी उत्कर्ष के खिलाफ बयान दिया है. जांच में यह भी दावा किया गया है कि करीब 29 अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के बहाने बार नवापारा स्थित एक रिसॉर्ट में ले जाया गया था. वहां उन्हें क्या कराया गया, इसकी जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें:Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

ज़रूर पढ़ें