‘RSS प्रमुख के पद के लिए ब्राह्मण नहीं, हिंदू होना जरूरी…’, मोहन भागवत का बड़ा बयान
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
RSS Chief Statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने ‘मुंबई व्याख्यान माला’ नाम के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिंदू कोई संज्ञा नहीं है. उन्होंने साफ कहा, “संघ का सरसंघचालक कोई ब्राह्मण नहीं बन सकता. कोई क्षत्रिय नहीं बन सकता, कोई अन्य जाति का नहीं बन सकता, हां जो कोई भी बनेगा वह हिंदू ही होगा. यानी उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि है संघ प्रमुख बनने के लिए जाति कोई फैक्टर ही नहीं है. हिंदू होना जरूरी है. हिंदू शब्द धार्मिक पहचान के बजाय देश की सभ्यता की भावना को दिखाता है.
इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी बात रखी. लेकिन उनका जो सबसे ज्यादा फोकस रहा वह है जाति. जाति को लेकर संघ प्रमुख ने साफ कहा कि अनुसूचित जाति या जनजाति होने कोई बाधा नहीं है और ब्राह्मण होना कोई विशेष योग्यता भी नहीं है. संघ में किसी भी जाति का आदमी सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है. हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार्य किया कि संघ की शुरुआत में ब्राह्मणों की संख्या अधिक थी, लेकिन संघ सभी जातियों के लिए काम करता है.
घर वापसी कराने की कही बात
इसके अलावा मोहन भागवत ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों काम करना काफी चुनौती भरा रहता है, लेकिन अगर वो आपको अपशब्द भी कहें तो प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, क्योंकि इससे टकराव बढ़ता है. मुस्लिमों की घर वापसी कराने को लेकर भी उन्होंने बात कही. मोहन भागवत ने कहा कि अलग-अलग धर्मों और विचारों का सम्मान होना चाहिए. जबरन धर्मांतरण कराने की बजाय उनकी इच्छा से घर वापसी कराई जाए. जिनका जबरदस्ती धर्म बदला गया, उसे पूरी तरह से घर वापस लाया जाया चाहिए. इस दौरान उन्होंने भाषा और अवैध घुषपैठियों पर भी बात की.
ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने वैक्सीन देना किया बंद, कंगाल हो गया पाकिस्तान! शहबाज की बढ़ी मुश्किल
ये दिग्गज रहे मौजूद
जब मोहन भागवत इन मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे, तो उस दौरान फिल्म जगत और प्रशासनिक जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं. फिल्म जगत से अनन्या पांडे, जैकी श्रॉफ और करण जौहर शामिल रहे तो वहीं प्रशासनिक सेवा से IAS अधिकारी मिलिंद म्हैस्कर और मनीषा म्हैस्कर मौजूद रहे.