Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेन, ये है शेड्यूल
Holi Special Train: यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे ने राजधानी भोपाल और रीवा के बीच 5 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा.
File Image
Holi Special Train: होली के त्योहार में अब एक महीने से कम का समय बचा है. मध्य प्रदेश में रंगों के त्योहार को लेकर गजब का उत्साह रहता है. परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इसे सेलिब्रेट करने के लिए लोग एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं. यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे ने राजधानी भोपाल और रीवा के बीच 5 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा.
किन स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा?
- रानी कमलापति से रीवा तक वीकली और द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
- स्पेशल ट्रेन अलग-अलग तारीखों तक संचालित की जाएंगी.
- ये ट्रेन होशंगाबाद, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा, कटनी, मैहर और सतना होकर गुजरेंगी.
रेलवे ने इस नई ट्रेन का ऐलान किया
- भोपाल और रीवा, दोनों पश्चिम मध्य रेल (West Central Rail) जबलपुर के अंतर्गत आते हैं.
- रीवा-भोपाल के बीच रेलवे ने एक होली स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.
- ट्रेन नंबर 01704 सुबह 10.30 बजे भोपाल जंक्शन से रवाना होगी. विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुडवारा, मैहर और सतना होते हुए रात 8.45 बजे रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
- ट्रेन संख्या 01703 रात 10.20 बजे रीवा से रवाना होगी. यहां से सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा होते हुए भोपाल जंक्शन पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: MP हाई कोर्ट ने बाइक टैक्सी को बताया गैरकानूनी, कहा- ये मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन
इन ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं यात्री
- रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रैवल से पहले NTES (National Train Enquiry System) की वेबसाइट पर विजिट करके ट्रेन की स्थिति, टाइम और दूसरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
- फिलहाल भोपाल और रीवा के बीच 7 ट्रेनें संचालित की जा रही हैं.
- इन ट्रेनों में डॉ. अंबेडकरनगर रीवा एक्सप्रेस, भोपाल रीवा फेयर होली स्पेशल ट्रेन, रानी कमलापति रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, रानी कमलापति रीवा स्पेशल फेयर सुपरफास्ट होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 02191), रानी कमलापति रीवा स्पेशल फेयर सुपरफास्ट होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 02185) और भोपाल-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं.