MP Board Exam 2026: कल से एमपी बोर्ड एग्जाम की शुरुआत, 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना होगा

MP Board Exam 2026: राज्यभर में 3856 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा में छात्र शामिल होंगे. पूरी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रश्नपत्र के प्रिंट होने से लेकर रिजल्ट तक निगरानी रखी जाएगी.
mp board exam 10th and 12th class exam

एमपी बोर्ड एग्जाम

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश में कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं के 16 लाख स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होंगे. राज्यभर में 3856 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा में छात्र शामिल होंगे. पूरी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रश्नपत्र के प्रिंट होने से लेकर रिजल्ट तक निगरानी रखी जाएगी. जहां 12वीं बोर्ड की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है तो वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 13 फरवरी 2026 से होंगी.

कब तक होंगे 12वीं बोर्ड के एग्जाम?

  • एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं.
  • पहला पेपर अंग्रेजी का होगा और आखिरी प्रश्न पत्र हिंदी का 7 मार्च 2026 को होगा.
  • प्रैक्टिकल एग्जाम 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होंगे.

एग्जाम के प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें ?

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर विजिट करना होगा.
  • examination/enrollment form सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक खोजना होगा.
  • छात्र को अपना एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा.

छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?

  • छात्रों को प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से ले जाना होगा. एक फोटो कॉपी रखना चाहिए.
  • परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
  • किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना वर्जित है, जैसे- स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, स्मार्टफोन आदि.
  • एग्जाम सेंटर में निर्धारित सीट पर बैठना होगा.
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें: MP में निगम-मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति टालकर सरकार ने बचाए 25 करोड़ रुपये, घाटे में चल रहीं कई संस्थाएं

एग्जाम सेंटर्स की कड़ी निगरानी होगी

  • परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है.
  • एग्जाम सेंटर्स पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी.
  • नकल रोकने के लिए हर जिले में 4-4 स्क्वॉड टीम बनाई गई है.
  • संवदेनशील सेंटर्स की विशेष निगरानी की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग भोपाल स्थित बोर्ड ऑफिस से होगी.
  • पुलिस थानों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने में वीडियोग्राफी की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें