पंजाब के Tarn Taran में कॉलेज में घुसकर सिरफिरे ने छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया
पंजाब के तरणतारण में छात्र ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मार दी.
Punjab Golikand: पंजाब के तरनतारन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फर्स्ट ईयर के लॉ स्टूडेंड ने अपनी क्लासमेट को क्लास के अंदर घुसकर गोली मार दी, इसके बाद खुद को भी गोली मारकर मौत जान दे दी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. स्टूडेंड ने यह किन वजहों से किया. अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है लेकिन इस गोलीकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि छात्र क्लासरूम के अंदर एक नीले रंग का बैग लेकर एंट्री करता है. कुछ देर तक छात्रा के इधर-उधर घूमा और जब छात्रा टेबल पर बैठने लगी तो उसने अपने बैग से बंदूक निकालकर छात्रा के सिर में गोली चला दी, फिर पलक झपकते ही खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया.
एक ही कॉलेज में पढ़ते थे दोनों
पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान कर ली गई है. आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह तरनतारन जिले के ही मालियां गांव का रहने वाला था, जबकि मृतका संदीप कौर (20) नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी. आरोपी और मृतका दोनों एक ही कॉलेज के छात्र थे. इस घटना से न सिर्फ कॉलेज कैंपस बल्कि पूरे जिले में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ेंः लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर क्यों आगबबूला है विपक्ष? ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव
कॉलेज के जिम्मेदार फरार
कॉलेज कैंपस के अंदर क्लासरूम में गोली चलने की घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. आखिर कैसे एक छात्र कॉलेज के अंदर पिस्टल लेकर प्रवेश कर जाता है. सीसीटीवी फुटेज में छात्र बिल्कुल बेखौफ दिखाई दे रहा है. पहले युवती को पास से सटाकर गोली मारी और इसके बाद दोबारा पिस्टल लोड कर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली. घटना के बाद से कॉलेज के जिम्मेदार फरार हो गए हैं. फिलहाल, पुलिस इस मामले को लेकर बारीकी से जांच करने में जुटी है.