Ranji Trophy 2026: मुंबई के खिलाफ गरजा केएल राहुल का बल्ला, जड़ा शानदार शतक, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक

Ranji Trophy 2026: पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने कर्नाटक के सामने 325 रनों का विशाल स्कोर रखा. जवाब में कर्नाटक ने केएल राहुल और स्मरण रविचंद्रन की शतकीय पारी के दम पर यह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
Ranji Trophy 2026

रणजी ट्रॉफी 2026

Ranji Trophy 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच घरेलू क्रिकेट में रणजी का रोमांच जारी है. रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबला सोमवार को कर्नाटक और मुंबई के बीच मुंबई के एमसीए बीकेसी ग्राउन्ड में खेला गया. इस मैच में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़ दिया है और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

केएल राहुल ने जड़ा शतक

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला है. मुंबई के खिलाफ खेले गए इस मैच में राहुल पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज 28 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज अलग ही लय में नजर आए और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 182 गेंदों में 130 रनों की शतकीय पारी खेल डाली. राहुल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 24वां शतक जड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ICC के सामने शर्तें रखते ही ट्रोल हुआ पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, लोग बोले- एक और यू-टर्न…

सेमीफाइनल में पहुंची कर्नाटक

केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर कर्नाटक ने यह मैच चार विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने कर्नाटक के सामने 325 रनों का विशाल स्कोर रखा. जवाब में कर्नाटक ने केएल राहुल और स्मरण रविचंद्रन की शतकीय पारी के दम पर यह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब कर्नाटक की टीम सेमीफाइनल में उत्तराखंड की टीम से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 15 से 19 फरवरी के बीच बेंगलुरू में खेला जाएगा. जहां कर्नाटक की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी.

ज़रूर पढ़ें