छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई, मनेंद्रगढ़ के DFO मनीष कश्यप सस्पेंड, मंत्रालय के अफसरों से अभद्रता करने का आरोप

मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया है. डीएफओ पर मंत्रालय के अधिकारियों से गाली-गलौज करने का आरोप है.
Manendragarh DFO Manish Kashyap (File Photo)

मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप(File Photo)

CG News: मंत्रालय के अधिकारियों से अभद्रता करने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया है. डीएफओ पर मंत्रालय के अधिकारियों से गाली-गलौज करने का आरोप है. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तत्काल प्रभाव से मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया है.

चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ का नया DFO बनाया गया

सरकार ने अमर्यादित आचरण और गाली-गलौच करने के मामले में मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया है. कश्यप की जगह चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है. हालांकि शासन की तरफ से जारी किए गए आदेश में मनीष कश्यप का कोई जिक्र नहीं है कि उन्हें नई जगह कहां भेजा गया है.

पहले भी निलंबित हो चुके हैं मनीष कश्यप

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मनीष कश्यप को सस्पेंड किया गया है. इसके पहले भी उन्हें निलंबित किया जा चुका है. इसके पहले कांग्रेस की सरकार में तत्कालनी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शिकायत मिलने पर सभा में मनीष कश्यप को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया था. हालांकि बीजेपी की सरकार बनने पर मनीष कश्यप की बहाली करते हुए उन्हें मनेंद्रगढ़ का डीएफओ बनाया गया था.

ये भी पढे़ं: Raipur News: तंत्र-मंत्र से पैसा 100 गुना करने का दिया लालच, बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से की 3.5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें