MP Board Exam: आज से 12वीं बोर्ड के एग्जाम, जानिए परीक्षा में किन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

MP Board Exam: आज एमपी बोर्ड के 12वीं कक्षा एग्जाम शुरू हो रहे हैं. इस साल प्रदेशभर के 7 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं. पूरे राज्य में 3856 सेंटर्स बनाए गए हैं.
mp board 12th exam

एमपी बोर्ड 12वीं क्लास एग्जाम

MP Board Exam: आज एमपी बोर्ड के 12वीं कक्षा एग्जाम शुरू हो रहे हैं. इस साल प्रदेशभर के 7 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं. पूरे राज्य में 3856 सेंटर्स बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा निगरानी की गई है. ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से निगरानी रखी जा रही है. नकल रोकने के लिए हर जिले में 4-4 स्क्वॉड बनाए गए हैं. पुलिस थाने से एग्जाम सेंटर तक प्रश्न पत्र पहुंचाने के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे से होगी.

सुबह 8.30 बजे के बाद एंट्री नहीं

12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए परीक्षा का समय सुबह 9 बजे रखा गया है. इसके साथ ही सभी छात्रों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. विशेष परिस्थिति में 8.45 बजे तक एंट्री दी जा सकती है. इसके बाद एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

7 मार्च को आखिरी पेपर

  • एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का पहला पेपर 10 फरवरी 2026 को अंग्रेजी का है.
  • 12वीं बोर्ड का आखिरी पेपर हिंदी का 7 मार्च 2026 को है.
  • प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल एग्जाम) 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे.

परीक्षा केंद्रों में इन पर रहेगा प्रतिबंध

  • परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है.
  • छात्रों के लिए भी माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं.
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पाबंदी रहेगी, जैसे- कैलकुलेटर, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, वॉकी-टॉकी आदि
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र में ड्रेस कोड का पालन करना होगा.
  • किसी भी तरह की संदिग्ध सामान पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे अव्यवस्था फैले.
  • पारदर्शी पानी बोतल ले जा सकते हैं लेकिन कलरफुल और अपारदर्शी पानी बोतल प्रतिबंधित की गई हैं.

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी में अगले 2 दिन सर्द हवाओं से राहत, 13 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल

छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

  • परीक्षा से जुड़ी समस्या और मानसिक तनाव को कम करने के लिए एमपी बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
  • ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक एक्टिव रहेगा.
  • इस नंबर पर कॉल करके स्टूडेंट्स काउंसलर्स से पेपर सॉल्व करने का तरीका भी पूछ सकते हैं.
  • एमपी बोर्ड द्वारा जारी नंबर 18002330175 पूरी तरह टोल फ्री है.

ज़रूर पढ़ें