Pappu Yadav: जमानत मिलने के बावजूद जेल से बाहर क्यों नहीं आएंगे पप्पू यादव? जानें वजह

Pappu Yadav: पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन इसके बावजूद वे जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. क्योंकि पप्पू यादव के ऊपर 2 मुकदमा दर्ज था, जिसमें अभी एक मामले में ही जमानत मिली है. जेल से बाहर आने के लिए दोनों केस में जमानत जरूरी है.
Pappu Yadav

पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई है, लेकिन अभी वे जेल से बाहर नहीं आएंगे. पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने मामले में हुई थी. इसकी सुनवाई सोमवार को ही होनी थी लेकिन बम की धमकी मिलने की वजह से टाल दिया गया था. सुनवाई के दौरान पप्पू यादव व्हील चेयर पर बैठे नजर आए. पप्पू यादव के ऊपर दो मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें उन्हें अभी सिर्फ 1 ही मामले में जमानत मिल पाई है.

किस मामले में हुई थी गिरफ्तारी?

सांसद पप्पू यादव की जिस मामले में गिरफ्तारी हुई थी. वह मामला साल 1995 का है. पप्पू यादव पर आरोप है कि उनको एक मामले में पुलिस गिरफ्तार करने गई, तो उनके 20 अज्ञात समर्थकों ने सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की थी. यह केस पप्पू यादव पर भी दर्ज हुआ था.

कब हुई थी गिरफ्तारी?

पप्पू यादव NEET छात्रा की मौत को लेकर विरोध कर रहे थे. इसी बीच उनकी गिरफ्तारी 6 फरवरी हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि NEET छात्रा की मौत का मामला उठाने की वजह से गिरफ्तारी हुई है. हालांकि पुलिस ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट किया था कि 31 साल पुराने मामले में उनको गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को जमानत पर सुनवाई के लिए पप्पू यादव को करीब साढ़े 12 बजे बेऊर जेल से कोर्ट लाया गया था, जहां दोपहर दो बजे सुनवाई हुई.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों के हैं हस्ताक्षर

दूसरे मामले में कल होगी सुनवाई

एमपी-एएमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 467 के मामले में गिरफ्तारी वारंट किया था. जब पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची, तो उन्होंने पुलिस के साथ जाने को मना कर दिया. हालांकि, बाद में पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनीं और हिरासत में ले लिया. पप्पू यादव पर जो दूसरा मामला दर्ज है, उसकी सुनवाई बुधवार, 11 फरवरी को होनी है.

ज़रूर पढ़ें