Chhattisgarh में नक्सलियों की ‘साजिश’ नाकाम, सुकमा में स्मारक ध्वस्त, बीजापुर में IED बरामद

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. सुकमा में दो जगहों पर जवानों ने नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त कर दिया है. वहीं, बीजापुर में नक्सलियों का IED बरामद किया है.
cg_news (4)

नक्सलियों की साजिश नाकाम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सुकमा के दो अलग-अलग इलाकों में जवानों ने नक्सलियों ने स्मारक को धवस्त कर दिया है. वहीं, बीजापुर जिले में स्टेट हाइवे 63 पर पक्की सड़क के नीचे लगाए गए बड़े नक्सल IED को बरामद कर नष्ट कर दिया.

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

सुकमा जिले में जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है. डब्बाकोन्टा इलाके के पिड़मेल में नक्सलियों ने स्मारक बनाया हुआ था. नक्सलियों के आधार स्तंभ के रूप में मौजूद इस स्मारक को जवानों ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया. नक्सलियों के दो स्मारकों को CRPF की 50वीं बटालियन के जवानों ने कमांडेंट प्रेमजीत कुमार के निर्देश पर ध्वस्त किया है.

नक्सलियों का स्मारक ध्वस्त

इसके अलावा सुरक्षाबलों के जवानों ने सुकमा जिले के गोगुंडा इलाके में भी नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त किया है. गोगुंडा के एटापारा इलाके में नक्सलियों ने स्मारक बनाया था. CRPF की 74वीं और कोबरा की 201 बटालियन के जवानों की संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के स्मारक को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया.

ये भी पढ़ें- ‘अमित शाह ने मुझे फोन करके मेरे खिलाफ केस के बारे में पूछा…’ BJP से प्रस्ताव आने के सवाल पर भूपेश बघेल ने क्या कहा?

बीजापुर में IED बरामद

इसके अलावा बीजापुर जिले के आवापल्ली -मुरदण्डा मार्ग में भी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है. बीडी टीम के द्वारा मुरदण्डा कैम्प से 3 KM की दूरी पर मुख्यमार्ग पर सड़क के साइड से Foxhole कर 5 फीट अंदर और सड़क से 2 फीट नीचे नक्सलियों द्वारा लगाए गए करीब 30 KG का IED डिटेक्ट किया गया. नक्सलियों ने बड़े वाहनों को टार्गेट करने के उद्देश्य से IED को सड़क के नीचे लगाया गया था, जिसे डिमाइनिंग के दौरान डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की कोशिश की गई. लेकिन IED ज्यादा गहराई में लगे होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया.

ज़रूर पढ़ें