MP News: प्रेमिका ने डेढ़ करोड़ देकर पत्नी से पति को खरीदा! प्रेमी के प्यार के लिए घर और कैश की शर्त मानी

भोपाल के कुटुंब न्यायालय में परिवार को टूटने से बचाने और काउंसलिंग करने वाली काउंसलर का कहना है कि पति हो या पत्नी सभी की जिंदगी में भौतिक सुख सुविधाएं बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं. प्रेम और आपसी संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं के सामने फीके पढ़ने लग गए हैं
In Bhopal, a girlfriend bought a husband from his wife for Rs 1.5 crore.

भोपाल में प्रेमिका ने पत्नी से पति को डेढ़ करोड़ में खरीदा.

MP News: भोपाल के फैमिली कोर्ट में जुदाई का एक अलग तरह मामला सामने आया है. प्रेमिका ने अपने प्रेमी को डेढ़ करोड़ रुपया देकर पत्नी से खरीद लिया है. प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी को प्यार के लिए घर और कैश देने की शर्त स्वीकार की है.

महिला अधिकारी को शादीशुदा सहकर्मी से हुआ प्यार

भोपाल कुटुंब न्यायालय में ऐसा मामला सामने पहुंचा है, जिसमें महिला अधिकारी को उसके साथ ही काम करने वाले सहकर्मी से प्रेम हो गया था. महिला अपने सहकर्मी से उम्र में दस साल बड़ी है. प्रेमी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. पति-पत्नी के बीच झगड़े को लेकर मामला फैमिली कोर्ट पहुंचा और पूरी बात सामने आयी. पत्नी ने दो बच्चों के लालन-पालन के लिए घर और 27 लाख की मांग की. प्रेमिका ने प्रेमी के लिए घर और कैश देने की शर्त स्वीकार कर ली और अब आपसी सहमति से पति-पत्नी अलग हो गए हैं..

जिंदगी में भौतिक सुख-सुविधाएं महत्वपूर्ण हो गईं

भोपाल के कुटुंब न्यायालय में परिवार को टूटने से बचाने और काउंसलिंग करने वाली काउंसलर का कहना है कि पति हो या पत्नी सभी की जिंदगी में भौतिक सुख सुविधाएं बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं. प्रेम और आपसी संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं के सामने फीके पढ़ने लग गए हैं और यही वजह है कि कई बार मनाने के बावजूद भी रिश्ते टूटने की कगार पर ही पहुंच जाते हैं.

इस पूरे मामले को लेकर वकीलों का कहना है कि इस तरह के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं वकील विशाल परिहार का कहना है की वेब सीरीज का असर लोगों की जिंदगी पर बहुत ज्यादा पड़ रहा है. लोग काल्पनिकता को अपनी वास्तविक जिंदगी में बहुत गहरे से उतार रहे हैं और यही वजह है कि अब निजी जीवन पर पहुत बुरा असर पड़ रहा है.

ये भी पढे़ं: MP News: 9 साल के मासूम ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खून से लिखा पत्र, कहा- न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लेंगे

ज़रूर पढ़ें