CG News: रायपुर में GATE परीक्षा में नकल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; हरियाणा से जुड़े हैं तार

ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए बाहर से गूगल सर्च कर जवाब भेजे जा रहे थे. आरोपी आयन डिजिटल जोन, सरोना केंद्र पर परीक्षा देने आए थे. सभी आरोपी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे. तभी सूचना मिलने पर एसीसीयू और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंटर पर छापेमारी की.
Six accused of cheating gang arrested in GATE exam.

गेट(GATE) परीक्षा में नकल करने वाले गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार.

CG News: रविवार को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रीय स्तर की गेट(GATE) परीक्षा में पुलिस ने नकल रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हाईटेक नकल गिरोह परीक्षा केंद्र के बाहर चल रहा था. ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए बाहर से गूगल सर्च कर जवाब भेजे जा रहे थे. इस गिरोह के तार हरियाणा से जुड़े हैं. फिलहाल पुलिस गैंग से जुड़े लोगों के बारे में और जानकारी जुटा रही है.

GATE परीक्षा देने आए 6 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

पूरा मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके का कहै. यहां गेट की परीक्षा देने आए 6 मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी आयन डिजिटल जोन, सरोना केंद्र पर परीक्षा देने आए थे. सभी आरोपी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे. तभी सूचना मिलने पर एसीसीयू और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंटर पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि आरोपियों के तार हरियाणा से जुड़े हैं.

फर्जी दस्तावेज, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है. पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं अंजाम दे चुके हैं. आरोपियों के गिरोह में कौन-कौन शामिल है. इनका सरगना कौन है और किन राज्यों में इनका नेटवर्क फैला है. इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं: CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्‍य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका

ज़रूर पढ़ें