CG News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के छिपाए ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
CG News: सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां तालपेरू नदी के किनारे नक्सलियों ने ट्रेक्टर, 10 किलो की एंटी हैंडलिंग IED समेत कई सामान छिपाकर रखा था. जिसे सीआरपीएफ के जवानों ने बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन के कमांडेंट लतीफ कुमार साहु समेत जवान मॉनिटरिंग पर निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों के छिपाए सामान को बरामद किया.
4 दिन पहले 30 किलो IED की बरामद
वहीं बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में लगाए गए IED को समय रहते डिटेक्ट कर नष्ट किया गया था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई. इस कार्रवाई से माओवादियों की हिंसक साजिशों को करारा झटका लगा.
12 फरवरी को सीआरपीएफ 196 व 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. इस दौरान जैसे ही टीम के जवान आवापल्ली–मुरदण्डा सड़क मार्ग पर पहुंचे. उन्हें 30 किलो का भारी भरकम आईईडी मिला था.
गंगालूर में भी मिला 5 किलो का IED
इसी तरह थाना गंगालूर के एफओबी डोडीतुमनार इलाके में भी फोर्स के जवानों ने नक्सलियों की साजिश को फेल कर दिया है. यहां पर सीआरपीएफ 153वीं वाहिनी द्वारा डिमाइनिंग के दौरान 5 किलोग्राम का प्रेशर IED डिटेक्ट कर मौके पर ही नष्ट किया गया. इस तरह एक दिन में नक्सलियों को दो दो बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों के जवानों ने फेल कर दिया.
ये भी पढ़ें- CG News: हाई कोर्ट ने मारपीट और लूट मामले में की एफआईआर रद्द, 5 युवाओं को मिली राहत
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त
कुटरू क्षेत्र में कोबरा 210 वाहिनी ने इंद्रावती नदी के किनारे माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को नष्ट करने की भी कार्रवाई की है. यह स्मारक साल 2025 में मारे गए खूंखार माओवादी कमांडर सीसीएम बसवराजू की याद में बनाया गया था. इसके अलावा सीआरपीएफ 222वीं की टीम ने तोड़का–कोरचोली एवं पेद्दाकोरमा के जंगलों में भी माओवादी स्मारक को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है.