छत्तीसगढ़ की लड़की से शादी करने नीदरलैंड से आया युवक, जांजगीर कलेक्ट्रेट में की शादी, अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्ट्रेट में नीदरलैंड के युवक क्रिस्टियन एंड्रीयश वरबूम ने जिले के पामगढ़ क्षेत्र के भुईगांव की युवती क्रिस्टीना नथेनियल से शादी की है.
A young man from the Netherlands married a young woman from Chhattisgarh.

नीदरलैंड के युवक ने छत्तीसगढ़ की युवती से की शादी

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्ट्रेट में विवाह अधिकारी के सामने हुई शादी की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, नीदरलैंड के युवक क्रिस्टियन एंड्रीयश वरबूम ने जिले के पामगढ़ क्षेत्र के भुईगांव की युवती क्रिस्टीना नथेनियल से शादी की है. शादी के बाद कलेक्ट्रेट में विवाह अधिकारी ने दोनों को प्रमाण पत्र भी जारी किया है.

सरहदें पार करके पहुंचा युवक

सरहदें पार कर नीदरलैंड से युवक यहां पहुंचा और परिवार की मौजूदगी में विवाह किया. इस दौरान सभी खुश नजर आए. जिले के छोटे से गांव भुईगांव की बेटी की शादी विदेश में होने के बाद यह शादी चर्चा में भी है. इस प्रेम कहानी और शादी को जिसने भी सुना, सबका ध्यान इस शादी ने खींचा. कलेक्टोरेट में शादी की कानूनी प्रक्रिया को पूरी करते और प्रमाण पत्र लेते वक्त दोनों युवक-युवती के साथ ही परिजन भी काफी खुश नजर आए.

दूल्‍हा-दूल्‍हान कौन है?

कलेक्टोरेट में मिले विवाह प्रमाण पत्र के हिसाब से दूल्‍हे का नाम क्रिस्‍टीयान एंड्रि‍यश वरबूत है. युवक की उम्र 32 साल बताई गई है, जो नीदरलैंड का रहने वाला है. युवक के पिता का नाम विलेम डीर्क वरबूम है. इसके साथ ही युवती दुल्‍हन का नाम नथेनियल हैं, जिसकी उम्र 25 साल है. युवती जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के एक छोटे से गांव भुईगांव की रहने वाली है. युवती के पिता का नाम हनोल नथेनियल है.

कलेक्टोरेट में हुई शादी

दूल्‍हा-दूल्‍हान ने शादी की पूरी रस्‍म जांजगीर-चांपा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकार पूरी की. इस दौरान विवाह अधिकारी प्रमोद गुप्‍ता के समक्ष तीन गवाहों की मौजूदगी में धारा-5 के तहत घोषणा हुई और शादी संपन्न हो गई. इसके बाद विवाह अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर शादी को वैध घोषित कर दिया. कलेक्ट्रेट कार्यालय से आई तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल है.

नीदरलैंड में नौकरी के समय हुआ प्‍यार

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव भुईगांव की रहने वाली क्रिस्‍टीना नीदरलैंड में नौकरी कर रही है. नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात क्रिस्‍टीयान एंड्रियश वरबूम से हुई थी. मुलाकात के समय दोनों की दोस्‍ती हो गई, फिर दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई. दोनों ने एक दूसरे को अच्‍छे से जाना और फिर जीवनसाथी बनने का निर्णय ले लिया. इस रिश्‍ते से परिवार के लोग भी सहमत हुए और ये शादी एक मिशाल बन गई.

ये भी पढे़ं- CG Ratanpur Navratri News: मां महामाया के दरबार में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब,शक्ति स्वरूपा महिला अधिकारियों के कंधों पर होगी सुरक्षा की कमान

ज़रूर पढ़ें